Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
गुरदीप सिंह कंग के नेतृत्व में जरूरतमंदों को राशन वितरित
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : सेवन स्टार लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड के चार्टर प्रधान, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (पीस पोस्टर) और ह्यूमन राईट्स कौंसिल (इंडिया) के प्रदेश सचिव लायन गुरदीप सिंह कंग एम.जे.एफ. ने बाबा बालक नाथ सेवा समिति फगवाड़ा के सहयोग से 96वां मासिक राशन वितरण समारोह कंग इंटरप्राइजेज सेंट्रल टाउन फगवाड़ा में आयोजित किया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे इलेक्टेड डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2026-27) लायन जी.एस. भाटिया द्वारा करवाई गई। उन्होंने 25 जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को राशन वितरित करते हुए लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड और खास तौर पर चार्टर प्रधान लायन गुरदीप सिंह कंग (डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन 321-डी) के इस प्रयास की भरपूर सराहना की। लायन भाटिया ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की मदद करना समाज के हर सक्षम नागरिक का मूल कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि लायन गुरदीप सिंह कंग द्वारा पिछले आठ वर्षों से इस राशन वितरण प्रोजेक्ट को निरंतर जारी रखना सभी लायंस क्लबों के लिए बेहद प्रेरणादायक है। इस दौरान बाबा बालक नाथ सेवा समिति के संरक्षक धर्मपाल निश्चल, संरक्षक एस.पी. बसरा, समाज सेविका चंचल सेठ ने भी लायन कंग के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हमारा समाज भी हमारा परिवार है और हमें जरूरतमंदों की मदद का हर संभव प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। लायन गुरदीप सिंह कंग ने बताया कि वे हर महीने जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित करने के लिए समारोह आयोजित करते हैं, जिसमें उन्हें बाबा बालक नाथ सेवा समिति और एन.आर.आई. राणा कुलथमिया का बहुमूल्य सहयोग प्राप्त होता है। मुख्य अतिथि को सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। स्टेज की सेवा लायन सुशील शर्मा ने बखूबी निभाई। इस अवसर पर लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड के सचिव लायन संजीव लांबा, कैशियर लायन सतविंदर सिंह भमरा, पी.आर.ओ. लायन वरुण वधवा के अलावा लायन अश्वनी बघानिया प्रधान लायंस क्लब फगवाड़ा स्टार सर्व, लायन विकास कोछड़ जोन चेयरमैन, लायन कुलविंदर सिद्धू डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन आई.टी., समाज सेवक वी.पी. सिंह अरोड़ा, लायन तरुण गर्ग, लायन विजय कुमार, लायन पंकज चड्ढा, लायन निखिल वधवा, लायन सतविंदर सिंह जस्सल, लायन विपन शर्मा, लायन विनय कुमार बिट्टू, संतोष सिंह प्रधान सर्व शक्ति सेना, मनीष कनौजिया प्रधान पंजाब प्रदेश धार्मिक कमेटी, अनिल भल्ला, लायन जतिंदर सहदेव, सतीश बग्गा, प्रदीप कुमार, रवि कुमार, अमरजीत बघाणा आदि उपस्थित थे।