Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों ने प्रशासन से की बातचीत
लुधियाना: पंजाब स्टेट जिला (डीसी कार्यालय) कर्मचारी यूनियन, लुधियाना के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन से मुलाकात कर 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती हुए क्लर्कों की बेसिक सैलरी बढ़ाने की मांग उठाई। यूनियन ने आग्रह किया कि नए क्लर्कों को भी पुराने कर्मचारियों की तरह समान वेतनमान दिया जाए। जानकारी के अनुसार, फरवरी और मार्च 2023 में डीसी कार्यालय में करीब 70 क्लर्कों की नियुक्ति हुई थी। पंजाब सरकार के वित्त विभाग के 17 जुलाई 2020 के पत्र के अनुसार, इन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 19,900 रुपये तय की गई थी, जबकि इससे पहले भर्ती कर्मचारियों को 33,300 रुपये मिल रहे हैं। यूनियन ने बताया कि इस मुद्दे पर अदालत भी फैसला दे चुकी है, जिसमें कहा गया है कि किसी प्रशासनिक आदेश के जरिए कर्मचारियों के निर्धारित वेतनमान को कम नहीं किया जा सकता। अदालत के फैसले के बाद कई विभागों में नए क्लर्कों की बेसिक सैलरी बढ़ाकर 31,100 रुपये कर दी गई है। यूनियन ने डीसी हिमांशु जैन से मांग की कि लुधियाना में भी 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती क्लर्कों की बेसिक सैलरी 19,900 रुपये से बढ़ाकर 31,100 रुपये की जाए, ताकि सभी कर्मचारियों को समान लाभ मिल सके।