Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
7.858 किलो नशा बरामद, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई हेरोइन
पंजाब: पंजाब सरकार के 'नशों के विरुद्ध युद्ध' अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह को तोड़ते हुए 7 किलो 858 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला और एक नाबालिग सहित कुल चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह गिरोह सीधे सीमा पार पाकिस्तान के तस्करों के संपर्क में था। आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की बड़ी खेप भारतीय सीमा में मंगवाते थे और फिर उसे पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करते थे। एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने बताया कि यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था और पुलिस इसकी सप्लाई चेन को तोड़ने की कोशिश में थी। फिरोज शाह गांव के पास पहली गिरफ्तारी: पुलिस की यह कार्रवाई उस समय शुरू हुई जब थाना घल्ल खुर्द की टीम इलाके में गश्त पर थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो तस्कर, आकाशदीप और रोबिन, हेरोइन की खेप लेकर सप्लाई देने के लिए आ रहे हैं। पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और गांव फिरोज शाह के पास दोनों को संदिग्ध हालत में धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से डेढ़ किलो हेरोइन बरामद हुई। घर के भीतर छिपा रखी थी 'मौत की खेप' जब पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी रोबिन से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने एक बड़ा राज उगला। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रोबिन के घर पर छापेमारी की, जहाँ से पुलिस को 4 किलो हेरोइन की एक और बड़ी खेप मिली। इसके बाद पुलिस ने नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुँचने के लिए जांच और तेज़ कर दी।