Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
निकाय चुनाव नतीजों पर सैनी ने जताई खुशी
पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति पर जनता की मुहर बताया। पंचकूला में आयोजित नव-निर्वाचित मेयर, चेयरमैन और पार्षदों के सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जताते हुए “ट्रिपल इंजन सरकार” को चुना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने कांग्रेस की परिवारवाद और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है। अब लोग केवल वादे नहीं बल्कि जमीन पर विकास कार्य देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हिसार, गुरुग्राम, यमुनानगर, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में भाजपा को मिला समर्थन विकास मॉडल की जीत है। नायब सैनी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से गरीब, किसान, महिला, युवा और व्यापारी वर्ग को लाभ मिला है। उन्होंने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों से जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि विधानसभा चुनावों में लिए गए 217 संकल्पों में से 63 को सरकार पूरा कर चुकी है