Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
गीता कन्या विद्यालय की छात्राओं ने बढ़ाया नाम
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा दशम कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 34 छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्रा सरगम ने 93.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम , प्रज्ञा ने 90.8 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय तथा आंचल ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय की 10 छात्राओं ने 75% से अधिक अंक लेकर मेरिट में अपना स्थान बनाया, 16 छात्राओं ने 60% से अधिक अंक लेकर प्रथम श्रेणी में तथा 8 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी में अपना स्थान बनाया l विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कलेर , उपाध्यक्ष डाॅ जितेंद्र कुमार , प्रबंधक बलबीर प्रकाश , कोषाध्यक्ष सुरेश सैनी , शिक्षाविद् डाॅ हरि प्रकाश शर्मा , सदस्य डॉ सौरभ त्रिखा एवं सदस्य डाॅ राजेश अग्रवाल , महिला प्रतिनिधि श्रीमती अंजलि शर्मा , प्रांत प्रतिनिधि संजय चौधरी , प्राचार्या श्रीमती सुमन बाला व सभी अध्यापिकाओं ने छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को सफलता के लिए बधाई दी व उनका मुंह मीठा करवाया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार अपने विद्यालय एवं अभिभावकों का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया l