Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा, हाइड्रोजन बसें चलेंगी
नई दिल्ली: सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को हरित ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल के तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन शुक्रवार से हाइड्रोजन से चलने वाली शटल बस सेवा शुरू करने जा रही है। यह सेवा पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने और शून्य उत्सर्जन (zero emission) लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इन शटल बसों का उपयोग प्रमुख सरकारी भवनों और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन को आसान बनाने के लिए किया जाएगा इस पहल के तहत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) डीएमआरसी को दो अत्याधुनिक हाइड्रोजन-ईंधन वाली बसें उपलब्ध करा रहा है। इनमें 35 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। यह शटल सेवा सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेगी। हर 30 मिनट में एक बस उपलब्ध होगी। विज्ञप्ति के मुताबिक, किराया वसूली राष्ट्रीय साझा गतिशीलता कार्ड (एनसीएमसी), यूपीआई और नकद भुगतान विकल्पों के माध्यम से सुगम बनाई जाएगी। इसमें चरणबद्ध रूप से 10 और 15 की किफायती टिकट दरें होंगी। डीएमआरसी बस संचालन, कंडक्टर, टिकट प्रणाली और यात्री सहायता की देखरेख करेगा, जबकि आईओसीएल ड्राइवर और हाइड्रोजन ईंधन सहायता प्रदान करेगा।