Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
होशियारपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार पर जोर
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पंजाब सरकार द्वारा शहर के विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी कड़ी के तहत विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने वार्ड नंबर 11 में लगभग 39 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सवा किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा गया और स्थानीय निवासियों ने लंबे समय से लंबित इस मांग को पूरा करने पर विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब में विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 11 की यह सड़क बनने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और इलाके की तस्वीर भी बदलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और आने वाले समय में भी विभिन्न विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, किरण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।