Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Shimla: हिमाचल में नगर निगम स्तर पर राजनीतिक तनाव बढ़ा, भाजपा करेगी कांग्रेस के खिलाफ चार्जशीट जारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
हिमाचल में भाजपा का कांग्रेस पर आरोप पत्र जारी करने का ऐलान
शिमला: भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी नेताओं के अनुसार, यह आरोप पत्र नगर निगमों के कामकाज, विकास कार्यों में कथित देरी और स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक मुद्दों को लेकर तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द ही सार्वजनिक किया जा सकता है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर ने गुरूवार को शिमला में कहा कि पार्टी ने चारों नगर निगमों में अपने वरिष्ठ नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी है। धर्मशाला में पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर, पालमपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री विपिन परमार, सोलन में भाजपा नेता राजेश कश्यप और शैलेन्द्र गुप्ता, जबकि मंडी में विधायक और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमबाल जनता के सामने आरोप पत्र पेश करेंगे। विनोद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था कमजोर हुई है, भ्रष्टाचार बढ़ा है और आम लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उनका कहना है कि कांग्रेस ने चुनावों से पहले जो गारंटियां दी थीं, उनमें से एक भी पूरी नहीं हुई। विनोद ठाकुर ने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनावों में विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल वादों और भ्रम की राजनीति कर रही है। भाजपा का दावा है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कामकाज से निराश है और आने वाले नगर निगम चुनावों में इसका असर देखने को मिलेगा।