Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बयान, जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
राज्य सरकार का फोकस आमजन को राहत पहुंचाने पर
जयपुर: भजनलाल शर्मा ने कहा है कि आमजन को राहत पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे और किसी भी स्तर पर जनता को परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने यह बात विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और फील्ड स्तर पर निगरानी मजबूत की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि गर्मी के मौसम में आमजन को पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी जिले में जलापूर्ति या बिजली व्यवस्था को लेकर शिकायतें प्राप्त होती हैं, तो संबंधित जिला कलक्टर और विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आमजन को राहत पहुंचाना है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी जिला कलक्टरों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिलों में नियमित रूप से साप्ताहिक बैठकें आयोजित कर पानी और बिजली आपूर्ति व्यवस्था की सतत समीक्षा करें। साथ ही, संबंधित विभागीय अधिकारी प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, ताकि भीषण गर्मी के दौरान लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में साफ-सफाई, पेयजल उपलब्धता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाए, ताकि गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों और मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुरूप मुख्यमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की बचत पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को सरकारी वाहनों के उपयोग में मितव्ययिता बरतने, अधिकाधिक कार पूलिंग अपनाने और जिलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठकों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस संबंध में सभी जिला कलक्टरों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने के आदेश दिए, ताकि प्रशासनिक स्तर पर भी संसाधनों का संयमित उपयोग सुनिश्चित हो सके। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल जीवन मिशन के कार्यों को प्रभावी रूप से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान इस योजना में हुई अनियमितताओं और अधूरे कार्यों के कारण आमजन को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। इसलिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी प्रगतिरत कार्यों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण के साथ तय समयसीमा में पूरा किया जाए तथा इसकी विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार की जाए।