Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Kaithal: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
कैथल में धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार
कैथल: कैथल में पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए कनाडा भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से ही 64 आपराधिक मामलों में संलिप्त होने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलता था और फर्जी दस्तावेजों के जरिए उन्हें गुमराह करता था। शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई और तकनीकी व वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर उसे पकड़ा गया। शिकायतकर्ता सोनू निवासी गांव अमरगढ़ गामड़ी (कैथल) ने बताया कि वह विदेश जाकर नौकरी करना चाहता था। इस दौरान उसने यूट्यूब पर “रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सॉल्यूशन” नामक कंपनी का विज्ञापन देखा और कंपनी के कर्मचारियों से संपर्क किया। कर्मचारियों मनराज, गगन व अन्य ने उसे भरोसा दिलाया कि वे कनाडा में वर्क वीजा लगवाकर अच्छी नौकरी दिलाएंगे। आरोपियों ने उससे इस कार्य के लिए 16 लाख रुपये की मांग की और उसे मोहाली स्थित कार्यालय में बुलाया। वहां उसे कनाडा की कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया, जहां 4870 कनाडाई डॉलर मासिक वेतन, रहने-खाने और आने-जाने की सुविधा देने का दावा किया गया। साथ ही दो वर्ष का वर्क वीजा और दो वर्ष का एक्सटेंशन दिलवाने का आश्वासन दिया गया। शुरुआत में शिकायतकर्ता से 30,500 रुपये जमा करवाए गए। इसके बाद लगातार फोन कर जल्द पैसे जमा कराने का दबाव बनाया गया। सात फरवरी 2024 को शिकायतकर्ता ने 15 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। निर्धारित समय बीतने के बाद जब पीड़ित ने संपर्क किया तो आरोपी बहाने बनाने लगे। बाद में जब वह मोहाली स्थित कार्यालय पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी की और पैसे मांगने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।