Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
दिनदहाड़े घग्गर की लूट: अमलाला में अवैध रेत खनन, पुल के अस्तित्व पर संकट - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 12 Jan : विधानसभा क्षेत्र में अवैध रेत खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। ककराली, सूंडरा और भांखरपुर के बाद अब गांव अमलाला में भी दिनदहाड़े घग्गर नदी से रेत निकालकर खुलेआम बेची जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह गैरकानूनी गतिविधि प्रशासन की नाक के नीचे चल रही है, लेकिन न तो माइनिंग विभाग और न ही प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है। गांव की पंचायत भी इस पूरे मामले में मूकदर्शक बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से एक ओर जहां सरकारी खजाने को भारी नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर गांव की आवाजाही के लिए बनाए गए पुल का अस्तित्व भी खतरे में पड़ गया है। घग्गर नदी के किनारों से बेतरतीब ढंग से रेत निकाले जाने के कारण नदी का बहाव और जलस्तर बदल रहा है, जिससे पुल की नींव कमजोर होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में बड़े जान-माल के नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता। हैरानी की बात यह है कि अवैध खनन पर प्रतिबंध होने के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से न तो छापेमारी की जा रही है और न ही प्रशासन इसे रोकने के लिए गंभीर नजर आ रहा है। इसी कारण ग्रामीणों में यह चर्चा आम है कि बिना मिलीभगत के इस तरह का कारोबार संभव नहीं है। अवैध खनन से पुल को खतरा : पूर्व सरपंच बलिहार बाली गांव अमलाला के पूर्व सरपंच बलिहार सिंह बाली ने बताया कि बरसात के मौसम में घग्गर नदी में आए तेज पानी के कारण पुल को पहले ही काफी नुकसान पहुंच चुका है। मौजूदा समय में नदी किनारे हो रहा अवैध रेत खनन खतरे को और बढ़ा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द अवैध खनन नहीं रोका गया तो पुल का अस्तित्व संकट में पड़ सकता है। खेत मालिक अपने खेतों से निकाल रहे हैं रेत : सरपंच अमलाला अवैध खनन के आरोपों पर जब गांव के मौजूदा सरपंच हरनिंदर सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि घग्गर किनारे स्थित खेतों के मालिक अपने निजी खेतों से ही रेत निकाल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि गांव की सरकारी जमीन पर किसी तरह का अवैध खनन नहीं हो रहा है। फोटो कैप्शन: गांव अमलाला में घग्गर नदी से दिनदहाड़े ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए रेत निकालते हुए।