Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पुलिस की कार्रवाई, अपराध पर कड़ा शिकंजा
चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्प्रिंग ऑपरेटेड कमानीदार चाकू और चोरी की एक्टिवा बरामद की है। आरोपी की पहचान संजय उर्फ नानू निवासी धनास कॉम्प्लेक्स चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। यह कार्रवाई यूटी की एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देश, एसपी सिटी के एम प्रियंका के मार्गदर्शन और एसडीपीओ ईस्ट पी अभिनंदन की निगरानी में थाना इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस द्वारा की गई। थाना प्रभारी सतनाम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार 13 मई की रात करीब 12:15 बजे एसआई सुरेंद्र कुमार और कांस्टेबल राकेश इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित गौशाला के पास नाका लगाकर गश्त और अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान एक ग्रे रंग की एक्टिवा तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने वापस मुड़ने की कोशिश की, जिससे एक्टिवा फिसलकर गिर गई। पुलिस टीम ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी की कमर से एक स्प्रिंग ऑपरेटेड कमानीदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी चाकू रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं दिखा सका। इसके बाद थाना इंडस्ट्रियल एरिया में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी जिस एक्टिवा नंबर PB65AD8526 पर सवार था, वह चोरी की निकली। पुलिस ने चोरी की एक्टिवा को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संजय उर्फ नानू आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में कई केस दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 से 2026 तक चोरी और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।