Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Panchkula: श्याम लाल बंसल बने पंचकूला के नए मेयर, नगर निगम चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंचकूला में भाजपा का दबदबा, मेयर पद पर कब्जा
पंचकूला (अजीत झा.): पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए शहर की राजनीति में अपना दबदबा पूरी तरह साबित कर दिया। मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी श्याम लाल बंसल ने 36,252 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल कर नया राजनीतिक रिकॉर्ड बना दिया। वहीं नगर निगम के 20 वार्डों में से 17 पर भाजपा उम्मीदवारों ने कब्जा जमाकर विपक्ष को लगभग साफ कर दिया। कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली, जबकि दो वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया। सेक्टर-14 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में सुबह से शुरू हुई मतगणना देर शाम तक चली। जैसे-जैसे रुझान सामने आते गए, भाजपा खेमे में उत्साह बढ़ता गया। अंतिम परिणामों में श्याम लाल बंसल को कुल 68,544 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को 32,292 वोटों से संतोष करना पड़ा। इनेलो प्रत्याशी मनोज अग्रवाल को 3465 और आम आदमी पार्टी के राजेश कुमार को 2759 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार करनैल सिंह बांगड़ और चौधरी चंदन सिंह चुनाव में खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। इस चुनाव में 1444 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। भाजपा ने वार्ड स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर-1 और 2 में भाजपा की परमजीत कौर ने जीत दर्ज की। वार्ड-3 से सुरेश कुमार वर्मा, वार्ड-4 से भारत हितैषी और वार्ड-5 से जय कुमार कौशिक विजयी रहे। वार्ड नंबर-6 में भाजपा के पार्थ गुप्ता ने जीत दर्ज की, जबकि वार्ड-7 में भाजपा के ज्योति प्रसाद ने बेहद रोमांचक मुकाबले में केवल 79 वोटों से जीत हासिल की। वार्ड-8 से राज कुमार जैन और वार्ड-9 से हरेंद्र मलिक ने भी कमल खिलाया। सबसे दिलचस्प मुकाबलों में वार्ड नंबर-10 शामिल रहा, जहां भाजपा के शेखर ने मात्र 59 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड-11 में भाजपा की अनुराधा पूरी, वार्ड-12 से राकेश जगौता, वार्ड-13 से दीपक गर्ग और वार्ड-14 से राकेश गोयल ने बड़ी जीत हासिल की। वार्ड-15 में भाजपा की प्रियंका और वार्ड-16 में निर्मला देवी विजयी रहीं। हालांकि भाजपा का क्लीन स्वीप दो वार्डों में टूट गया। वार्ड-17 से निर्दलीय उम्मीदवार अशोक कुमार ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की, जबकि वार्ड-20 से निर्दलीय रोहित चौधरी ने भाजपा उम्मीदवार को शिकस्त दी। कांग्रेस को पूरे चुनाव में सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा। वार्ड नंबर-18 में कांग्रेस की अमनदीप कौर ने भाजपा उम्मीदवार को 165 वोटों से हराकर पार्टी की इकलौती जीत दर्ज की। वार्ड-19 में भाजपा की मनीषा रानी ने जीत हासिल की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही पंचकूला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। पार्टी कार्यालयों के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की। समर्थकों ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर बताया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की यह जीत आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के लिए बड़ा मनोवैज्ञानिक बढ़त साबित हो सकती है। वहीं कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के लिए यह परिणाम गंभीर राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।