Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
बिजली विभाग और लोगों के लिए सिरदर्द बनी तार चोरी, पुलिस ने शुरू की सख्ती
मुखबिर तंत्र के सहारे सक्रिय हुई पुलिस, तार चोरी के आरोपी पर केस दर्ज
डेराबस्सी: इलाके में लगातार बढ़ रही बिजली की तार चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। थाना डेराबस्सी पुलिस ने तार चोरी के एक पुराने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक एएसआई अवतार सिंह अपनी टीम के साथ मुबारिकपुर बस स्टैंड के पास गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि नानक राम उर्फ विक्की निवासी भांखरपुर, जो पहले भी चोरी की वारदातों में सक्रिय रहा है, चोरी की गई बिजली की तारों के साथ ढकोली साइड से मुबारिकपुर की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की योजना बनाई और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी अलग-अलग इलाकों में बिजली की तारें चोरी करने का आदी है, जिससे सरकारी संपत्ति के साथ-साथ बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली की तार चोरी की घटनाओं से कई बार बिजली व्यवस्था बाधित होती है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं पुलिस का दावा है कि ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और चोरी की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।