Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी में किसान संगठनों का प्रदर्शन तय
डेराबस्सी: भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल ब्लॉक डेराबस्सी की बैठक बुधवार को दपर कार्यालय में पंजाब इकाई के मीत प्रधान मनप्रीत सिंह अमलाला की अगुवाई में आयोजित की गई। बैठक में किसानों और मजदूरों की लंबित मांगों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान और बीकेयू लाखोवाल के दिशा-निर्देशों के तहत 15 मई को लोक भवन पंजाब की ओर रोष मार्च निकाला जाएगा। नेताओं ने कहा कि किसानों, मजदूरों की लंबित मांगों और प्रदेश के हितों की रक्षा को लेकर यह मार्च आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए मनप्रीत सिंह अमलाला ने बताया कि पंजाब भर से किसान संगठन मोहाली स्थित गुरुद्वारा श्री अंब साहिब के पीछे नेचर पार्क में एकत्र होंगे। वहां से लोक भवन पंजाब की ओर रोष मार्च शुरू किया जाएगा। उन्होंने किसान हितैषी, धार्मिक और सामाजिक संगठनों से भी बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि डेराबस्सी क्षेत्र से सुबह 9 बजे दपर कार्यालय से काफिला मोहाली के लिए रवाना होगा। बैठक में जगतार सिंह झरमड़ी, गुरप्रीत सिंह जास्तना, गुरपाल सिंह दप्पर, केहर सिंह चडियाला, हरपाल सिंह चौंधेड़ी, छज्जा सिंह, धर्म सिंह, हरी राम दप्पर, करनैल सिंह तोगांपुर, सुरजीत सिंह अंब छप्पा और राम सिंह जंडली समेत कई किसान मौजूद रहे।