Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मिल्क कॉलोनी में जल परियोजना से लोगों को मिलेगा लाभ
चंडीगढ़: शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और लोगों को बेहतर जल आपूर्ति उपलब्ध करवाने की दिशा में नगर निगम चंडीगढ़ ने धनास स्थित मिल्क कॉलोनी में नई वाटर सप्लाई पाइपलाइन बिछाने के प्रोजेक्ट की शुरुआत कर दी है। बुधवार को चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने पार्क क्षेत्र के पास आयोजित कार्यक्रम में इस परियोजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं एरिया पार्षद कुलजीत सिंह संधू, चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा, नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे। मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि नगर निगम चंडीगढ़ शहर के नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि इलाके में पुरानी सी.आई. वाटर सप्लाई पाइपलाइन पिछले कई वर्षों से लगातार लीकेज की समस्या से जूझ रही थी, जिसके कारण पानी की बर्बादी होने के साथ-साथ सड़कों को भी नुकसान पहुंच रहा था और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए अब नई डी.आई. वाटर सप्लाई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया है, जिससे क्षेत्र में निर्बाध और सुचारु जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। मेयर ने कहा कि नगर निगम भूमिगत इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है ताकि नागरिकों को बेहतर जीवन सुविधाएं मिल सकें। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं एरिया पार्षद कुलजीत सिंह संधू ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय बाद वार्ड में यह बड़ा वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे मिल्क कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र के निवासियों को काफी राहत मिलेगी तथा इलाके की मूलभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी। चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा ने बताया कि मौजूदा पाइपलाइन करीब 25 वर्ष पुरानी हो चुकी थी और उसकी खराब स्थिति के कारण बार-बार मरम्मत करना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने बताया कि लगभग 18 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना पानी के रिसाव को रोकने, सड़कों को होने वाले नुकसान को कम करने और जल वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायक होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। स्थानीय निवासियों ने भी इस परियोजना का स्वागत करते हुए नगर निगम का आभार जताया और कहा कि इससे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का समाधान होगा।