Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Hoshiarpur: मानवाधिकार आयोग की ओर से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को दवाइयां भेंट - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मानवता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य : डॉ. मंदीप कमल
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : स्वास्थ्य विभाग पंजाब के निर्देशों और सिविल सर्जन डॉ. मंदीप कमल के नेतृत्व में सिविल अस्पताल होशियारपुर में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए विशेष सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पंजाब राज्य व चंडीगढ़ (यू.टी.) मानवाधिकार आयोग के प्रतिनिधियों वरिंदर पाल सिंह मान, जे.पी. चीमा, विनोद ओहरी, राजीव बजाज, बलजिंदर सिंह, मनी गोगिया और पुरुषोत्तम दड़ोच ने भाग लिया और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को जरूरी दवाइयों की किटें भेंट की। इस दौरान वरिंदर पाल सिंह मान द्वारा सिविल अस्पताल होशियारपुर का दौरा भी किया गया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई प्रबंधों और इलाज सुविधाओं का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए अच्छा काम कर रहा है। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. मंदीप कमल ने अपने संबोधन में कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को निरंतर इलाज और सामाजिक सहयोग की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है और हर व्यक्ति को ऐसे बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने युवाओं को विवाह से पहले थैलेसीमिया टेस्ट करवाने और नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए भी प्रेरित किया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जिले में थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए लगातार मुहिम चला रहा है। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और सही इलाज से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे भी सामान्य जीवन जी सकते हैं। डॉ. सीमा ने बताया कि थैलेसीमिया के इलाज में सबसे महंगी दवाइयां आमतौर पर आयरन चेलेशन थेरेपी वाली होती हैं। ये दवाइयां इसलिए दी जाती हैं क्योंकि बार-बार खून चढ़ाने से शरीर में आयरन बढ़ जाता है, जो दिल, लीवर और अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने इस उपक्रम के लिए मानवाधिकार आयोग का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से जरूरतमंद बच्चों को बड़ी मदद मिलती है और समाज में मानवता की भावना मजबूत होती है। मानवाधिकार आयोग के प्रतिनिधियों ने कहा कि जरूरतमंद और बीमार बच्चों की सहायता करना हर इंसान की नैतिक जिम्मेदारी है और ऐसे सामाजिक कार्यों में हर संस्था को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां काफी महंगी होती हैं और हर जगह उपलब्ध नहीं होतीं। इसलिए संस्था की ओर से जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए समय-समय पर दवाइयां और अन्य स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। इस मौके पर डॉ. स्वाति शीमार (डीएमसी), डॉ. नवजोत सिंह (एसएमओ), डॉ. नेहा पाल (एसएमओ), तरसेम लाल मास मीडिया अधिकारी, रविंदर जस्सल डिप्टी मास मीडिया अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, माता-पिता और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।