Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
बहारवीं कक्षा में विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क): सनातन धर्म कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के बहारवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा। यह स्कूल के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। इस वर्ष कुल 71 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 33 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 70 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में ऋधिमा पुत्री श्री परवीन ने 476/500 अंक (95.2%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। खुशी पुत्री श्री मुकेश ने 468/500 अंक (93.6%) प्राप्त कर ख़ुशी श्री बलवान 466/500अंक (93.2%) के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शीतल गोयल ने सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं अनुशासन ने इस सफलता को संभव बनाया है। विद्यालय के प्रबंधक कमेटी के सदस्य प्रह्लाद रॉय बंसल ,वीरेंद्र बंसल जी ,राकेश कुमार सिंघल ,तथा मोहक गर्ग ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर सफलता की ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।