Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जींद में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा
जींद: जींद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 क्विंटल 15 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में हुई, जिसमें भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हुए थे। नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए नरवाना की टीम इंद्रा कॉलोनी नरवाना में मौजूद थी। तभी टीम को सूचना मिली कि पंजाब व राजस्थान के दो नशा तस्कर एक कैंटर में डोडा पोस्त की भारी खेप लेकर पंजाब की तरफ जाने वाले हैं। सीआईए टीम तुरंत हरकत में आई और उच्च अधिकारियों को मुखबरी बारे सूचित किया व तत्परता से कारवाई करते हुए खनौरी रोड पर मोहलखेड़ा रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक नाकाबंदी शुरू की। थोड़ी देर बाद बताए गए नंबर का कैंटर जींद की तरफ से आता दिखाई दिया। सीआईए टीम ने आरोपितों को कैंटर सहित मौका पर ही काबू कर लिया। सीआईए टीम ने राजपत्रित अधिकारी कि हाजरी में आरोपितों व कैंटर की तलाशी ली तो कैंटर के अंदर तिरपाल के नीचे 39 कट्टों में कुल आठ क्विंटल 15 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। जिस पर आरोपितों के खिलाफ थाना शहर नरवाना में नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी अथवा अन्य अपराध संबंधी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें ताकि समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास सफल हो सकें।