Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Hoshiarpur: सफाई कर्मचारी समाज की मजबूत रीढ़,हर मौसम और हालात में निभाते हैं जिम्मेदारी: धरमिंदर टोनी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
बोले-सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात,सरकार ले संज्ञान
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए शिरोमणि अकाली दल व्यापर विंग के प्रदेश महासचिव धरमिंदर कुमार टोनी ने आप सरकार से जल्द समाधान करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण कर्मचारी हड़ताल करने को मजबूर हो रहे हैं,जिससे प्रदेशभर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा हड़ताल के कारण कामकाजी लोगों,दुकानदारों और बाजार आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कई वाहन चालकों को लंबा रास्ता तय करना पड़ा।शहर के अंदरूनी इलाकों में यातायात का दबाव बढ़ने से स्थिति और बिगड़ गई।धरमिंदर टोनी ने साफ किया कि हड़ताल करना कर्मचारीओ की बल्कि मजबूरी है क्योंकि पंजाब के 90 परसेंट सफाई कर्मचारी कच्चे हैं,जो सिर्फ 10 हजार रुपये की मामूली सैलरी पर काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण इतने कम वेतन में करमचै परिवारों का गुज़ारा करना बहुत मुश्किल हो गया है।सरकार के वादे पूरे न करने पर अपना विरोध जताते हुए उन्होंने याद दिलाया कि साढ़े 4 साल पहले मौजूदा सरकार इन्हीं सफाई कर्मचारियों के झाड़ू निशान पर वोट मांगकर सत्ता में आई थी।धरमिंदर टोनी ने कहा कि सफाई कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर लेने जैसी मांगें लंबे समय से उठा रहे हैं,लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर गंभीरता नहीं दिखा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार ने ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देकर कर्मचारियों की आजीविका पर संकट खड़ा किया है।उन्होंने आरोप लगाया कि गांवों और शहरों में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर और सड़कों पर बहते सीवर के पानी से जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।धरमिंदर टोनी ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की वह मजबूत रीढ़ हैं, जिनके परिश्रम और समर्पण से शहरों और गांवों की स्वच्छता,स्वास्थ्य और गरिमा बनी रहती है।वे हर मौसम,हर परिस्थिति और हर चुनौती में निस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज को सुरक्षित और स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज की कल्पना सफाई कर्मचारियों के बिना अधूरी है। उन्होंने कहा सफ़ाई कर्मचारी स्वच्छता की रीढ़ की हड्डी होते है।बिना सफाई कर्मचारियों के शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की परिभाषा सार्थक सिद्ध नहीं हो सकती।