CBSE ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। देश के 22 रीजन में लुधियाना रीजन ने 87.92% पास प्रतिशत के साथ 9वां स्थान हासिल किया। इस बार लुधियाना रीजन से 1,23,836 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1,08,874 स्टूडेंट्स पास हुए। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.24% जबकि लड़कों का 85.76% रहा।
CBSE ने इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की और स्कूलों को भी टॉपर घोषित करने से मना किया है। बोर्ड के अनुसार, 9977 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है।
छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker और UMANG ऐप पर देख सकते हैं। इंटरनेट या सर्वर की समस्या होने पर SMS के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन स्कोरकार्ड मान्य नहीं होगा। छात्रों को स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट लेना अनिवार्य होगा। वहीं, एक विषय में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए दूसरा मौका दिया जाएगा।