Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 12 Jan । गांव बहलाना में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आया हैं , जहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से परिवार ही नहीं, पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।मृतका छात्रा खुशी बहलाना के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। दोपहर करीब 1:50 बजे यह घटना उस समय हुई, जब उसकी मां और भाई-बहन घर की छत पर मौजूद थे। नीचे आने पर उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां खुशी पंखे से फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे तुरंत सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने सेक्टर-31 थाना पुलिस को सूचना दी। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला पुलिस चौकी हल्लोमाजरा से अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में छात्रा के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।पुलिस ने छात्रा की मां के बयान दर्ज किए हैं। अब तक की जांच में किसी तरह की साजिश या किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने नहीं आई है।पुलिस के अनुसार, छात्रा के पिता ऑटो चालक हैं और परिवार गांव बहलाना में किराये के मकान में रहता था। छात्रा द्वारा ऐसा कदम उठाने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।