Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
फरीदाबाद में प्रशासनिक ढिलाई पर मंत्री का एक्शन
फरीदाबाद: फरीदाबाद में विकास कार्यों में लापरवाही को लेकर केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने नगर निगम अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान कई परियोजनाओं में देरी और गुणवत्ता संबंधी कमियां सामने आने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाए और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुर्जर ने कहा कि नगर को अधिकारियों ने लूट का अड्डा बनाया हुआ है। ठेकेदारों के जरिए नगर निगम के पैसे की बंदरबांट हो रही है। इंटरलॉकिंग टाइल और सीवर ढक्कनों में लगातार घटिया क्वालिटी की सामग्री की शिकायत मिल रही है। निगम जो सडक़े बनवा रहा है, वो अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले ही टूट रही है। वहीं निगम में पेड़ो के नाम पर लाखों के बिल बनाए जा रहे है लेकिन जमीन पर कोई पेड़ नहीं मिलता है। 10-10 करोड़ रूपये की राशि से लगाए गए पेड़ गायब हैं। गुर्जर ने कहा कि अधिकारियों ने सरकार की बदनामी करवा रखी है, लेकिन इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मेरी बात याद रखना ये जनता का पैसा है और इसे किसी कीमत पर व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। गुर्जर ने डीसी और कमीश्नर को जिम्मेदार अधिकारियों को चार्जशीट करने के दिए आदेश दिए। बैठक में मवई गांव के पास रास्ता बंद किए जाने का मामला सामने आने पर मंत्री ने यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने यूपी सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई। कृष्णपाल गुर्जर ने सवाल उठाया कि बिना स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से चर्चा किए, आखिर रास्ता कैसे बंद किया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह से जबरदस्ती लोगों की आवाजाही रोकना गलत है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। मंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी कार्रवाई से पहले संबंधित विभागों और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय जरूरी है।