Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
श्री मुक्तसर साहिब में माघी मेले के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
स्पेशल डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने माघी मेले से पूर्व श्री मुक्तसर साहिब में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की — व्यापक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 6,000 पुलिस कर्मी तैनात, शहर को सात सेक्टरों में विभाजित किया गया, ड्रोन के माध्यम से होगी हवाई निगरानी चंडीगढ़/श्री मुक्तसर साहिब, 12 जनवरी: माघी के ऐतिहासिक और पवित्र मेले से पहले, पंजाब के स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने आज श्री मुक्तसर साहिब में सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं से संबंधित सभी प्रबंधों की व्यापक समीक्षा की, ताकि इस आयोजन को सुचारू और सुरक्षित ढंग से संपन्न किया जा सके। उल्लेखनीय है कि 40 मुक्तों की शहादत को समर्पित तीन दिवसीय वार्षिक माघी मेला 13 जनवरी से 15 जनवरी, 2026 तक श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित किया जाएगा। स्पेशल डीजीपी ने डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले तथा सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) श्री मुक्तसर साहिब अभिमन्यु राणा के साथ मिलकर रैली स्थल, वाहन एवं बस पार्किंग स्थलों, पुलिस सांझा हेल्प डेस्कों, संवेदनशील स्थानों तथा पूरे शहर में स्थापित नाकों का गहन निरीक्षण किया। जिक्रयोग्य है कि पूरे क्षेत्र को योजनाबद्ध ढंग से सात सेक्टरों में विभाजित किया गया है और मेले में आने वाली संगत की सुरक्षा, सुगम यातायात तथा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 6,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 37 प्रमुख स्थानों पर 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भीड़भाड़ और संवेदनशील क्षेत्रों की हवाई निगरानी के लिए दो ड्रोन टीमें तथा भीड़ नियंत्रण और प्रभावी पुलिस उपस्थिति के लिए घुड़सवार पुलिस बल सहित बहु-स्तरीय निगरानी व्यवस्था तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि 94 कड़े नाके (54 बाहरी और 40 आंतरिक) लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हर समय संगत को सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक सेक्टर में मेडिकल टीमों से लैस पुलिस सांझा हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक सेक्टर में अस्पताल निर्धारित किए गए हैं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरे शहर में पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई है। विशेष डीजीपी ने बताया कि संगत की निर्बाध आवाजाही और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए एक विशेष ट्रैफिक योजना तैयार की गई है। भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है और निर्धारित मार्गों पर केवल आपातकालीन वाहनों को ही आवागमन की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण के लिए शहर में प्रवेश करने वाली सभी सड़कों पर 10 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं तथा छह अस्थायी बस स्टैंड स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही संगत की भारी आमद और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा साहिब के आसपास 300 मीटर के दायरे को नो-व्हीकल ज़ोन घोषित किया गया है। बाहरी बल के राजपत्रित अधिकारियों और वरिष्ठ जिला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने सभी कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या महत्वपूर्ण सूचना की तत्काल रिपोर्ट पुलिस हेल्पलाइन नंबर 80542-70100 पर करने की अपील भी की।