Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
25 मरीजों को राशन देकर क्लब ने बढ़ाया सहयोग
लुधियाना (अशोक सहगल): टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूत करने के लिए इनर व्हील क्लब मिडटाउन द्वारा आज 25 टीबी मरीज गोद लिए गए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इन मरीजों के 25 परिवारों को मुफ्त राशन के पैकेट वितरित किए गए, ताकि इलाज के साथ-साथ मरीजों को पौष्टिक आहार भी मिल सके। इसके साथ लुधियाना जिले में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से गोद लिए गए टीबी मरीजों की कुल संख्या 275 हो गई है, जो टीबी मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर ने इस पहल की सराहना करते हुए जिला टी बी अफसर डा आशीश चावला ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी टीबी उन्मूलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों के लिए दवाइयों के साथ-साथ पौष्टिक आहार भी बहुत जरूरी है, ताकि वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें और अपना उपचार पूरी तरह पूरा कर सकें। डॉ. चावला ने कहा, “ इस प्रकार के प्रयास न केवल मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाते हैं, बल्कि उन्हें नियमित उपचार जारी रखने के लिए भी प्रेरित करते हैं"। सामूहिक प्रयासों से हम टीबी मुक्त समाज के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।” इनर व्हील क्लब मिडटाउन के प्रतिनिधियों ने कहा कि संस्था समाज सेवा और जनस्वास्थ्य के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि आज 25 टीबी मरीजों को गोद लेने के साथ उनके परिवारों को राशन भी वितरित किया गया है और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य जारी रखे जाएंगे।