Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
गुरदर्शन सिंह सैनी बोले- कांग्रेस ने महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक समझा
डेराबस्सी: डेराबस्सी हलके में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने अपनी समर्थक महिलाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसबीपी सोसायटी की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। भाजपा में शामिल होने वालों में माधवी, नीलम, राधा, उत्तम, दीपिका, पिंकी, बिपाशा, मधु, सोनिया, गुड़िया, वीना, रूही अग्रवाल और पम्मी सहित कई महिलाएं शामिल रहीं। इस मौके पर भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया, जबकि चुनावों के बाद उनकी समस्याओं की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली सरकार ने महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ महिलाओं तक पहुंचा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आया है। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में महिलाओं के भाजपा में शामिल होने से डेराबस्सी क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी भाजपा और मोदी सरकार की नीतियों पर विश्वास जताते हुए पार्टी के साथ काम करने का भरोसा दिलाया।