Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Kurukshetra: कला सृष्टि मंच के कार्यक्रम में नृत्य व कव्वाली के माध्यम से महिलाओं ने मचाया धमाल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
महिलाओं ने कला सृष्टि मंच पर दिखाया हुनर
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया): 12 मई : नगर की प्रमुख कला एवं संस्कृति को समर्पित संस्था कला सृष्टि मंच द्वारा एक भव्य, भावनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगीत, शायरी, कविता, नृत्य और कव्वाली के माध्यम से मां के प्रति श्रद्धा, प्रेम और सम्मान व्यक्त किया गया। देर शाम तक चले कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री सुभाष सुधा द्वारा प्रभावशाली शायरी के साथ किया गया, जिसने पूरे वातावरण को साहित्यिक गरिमा से भर दिया। दीपक कौशिक ने एक हसीन शाम को दिल मेरा कहीं खो गया गीत से श्रोताओं का मन मोह लिया। विशाल पंडित ने कहीं दूर जब दिन ढल जाए प्रस्तुत कर भावनाओं को नई ऊंचाई दी। डा. सत्य भूषण ने शाम का ख्याल आ गया और डा. स्वरित शर्मा ने होंठों से छू लो तुम मेरा गीत अमर कर दो तथा न उम्र की सीमा हो जैसे गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। डा. सहदेव शर्मा एवं डा. स्वरित शर्मा के युगल गीत तू प्यार है किसी और का, तुझे चाहता कोई और है ने विशेष सराहना प्राप्त की। नमिता कौशिक द्वारा हर घड़ी बदल रही है और पूजा पंडित द्वारा बोले रे पपीहरा की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मधुरता घोल दी। मानवी सेतिया की कव्वाली चांदनी तो हमारी जरा देखिए ने तालियों की गूंज बिखेरी। डा. जय भगवान सिंगला एवं सुदेश मदान ने मातृ दिवस पर कविता पाठ कर मां के प्रति संवेदनाओं को शब्द दिए। बृज किशोर शर्मा द्वारा वो कल भी पास-पास थे, आज भी कविता ने भावुक कर दिया, जबकि सरिता दहिया ने अपनी कविता एवं हरियाणवी चुटकुलों से दर्शकों को हंसने और सोचने पर मजबूर किया। धीरज गुलाटी की शायरी, शिव कुमार किरमच की कविता एवं चुटकुले कार्यक्रम में प्रस्तुत किए। नीरज आश्री ने दिल ये बेचैन है… ताल पे ताल मिला पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। रीत शर्मा का कथक नृत्य, सुरेखा मैडम की प्रस्तुति तथा दीपक शर्मा की कव्वाली ने कार्यक्रम को विविध रंगों से सजा दिया। यह संपूर्ण आयोजन अंतर्राष्ट्रीय कलाकार बृज शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिनके निर्देशन ने कार्यक्रम को विशिष्ट गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम में मंजू सिंगला, प्रदीप झांब, अन्नपूर्णा शर्मा, कमला अरोड़ा, मधु मौदगिल, रमा शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, नीरज आश्री, रेणु खुंगर, स्वाति गुप्ता, राजेश सिंगला, डा. रीतु दुआ, डा.  अंशुमन, डा. सुभाष मौदगिल, अमरजीत कौर, डा. सुरेंद्र सहाय एवं ममता सहाय सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। फोटो परिचय : कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले लोग।