Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 111वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 484 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया एक विशेष अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं। अभियान के 111वें दिन पुलिस टीमों ने एक हथियार सहित 238 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान शुरू होने के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 28,336 हो गई है। इसके अलावा, 68 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 25 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 3 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी साझा कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी दे सकते हैं। इस दौरान पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के 436वें दिन 105 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.3 किलोग्राम हेरोइन, 80 किलोग्राम भुक्की, 476 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 1300 रुपये ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही पिछले 436 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 63,551 तक पहुंच गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 9 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ एवं पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया।