"सरकार ने अरोड़ा को हटाया, विभागों का बंटवारा किया"
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने मंत्री संजीव अरोड़ा को उनके पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद की गई है। इस फैसले के बाद उनके पास मौजूद विभागों को अन्य मंत्रियों के बीच बांट दिया गया है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह निर्णय प्रशासनिक और राजनीतिक कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर हटाने के पीछे के कारणों पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
डेढ़ माह में ये दूसरा मौका है जब पंजाब के मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया है। इससे पहले एक आत्महत्या के मामले में नाम आने पर पंजाब के तत्कालीन परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने 20 मार्च को इस्तीफा दिया था। भुल्लर का विभाग वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को दिया गया था।
अब हालही में संजीव अरोड़ा को ईडी द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद सोमवार की रात मंत्रियों के विभागों में बदलाव कर दिया गया। पंजाब सरकार ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को उद्योग विभाग सौंपा गया है। इसी प्रकार शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को स्थानीय निकाय मंत्रालय दिया गया है। पंजाब सरकार ने कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सौन्द को ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव अरोड़ा के पास निवेश प्रोत्साहन मंत्रालय भी था। जिसे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पास रखा है।