Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना में मिलावटी पनीर पर कार्रवाई, 10 सैंपल जांच के लिए भेजे
लुधियाना: स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम द्वारा दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों की जांच के तहत जिले के अलग-अलग स्थानों से पनीर के 10 सैंपल लिए हैं इन सैंपलों की जांच के लिए उन्हें लैब में भेजा जा रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि यह सैंपल पखोवाल रोड, फूलांवाला, ललतों, गिल और अन्य इलाकों में स्थित डेयरियों और पनीर बनाने वाली फैक्ट्रियों से एकत्र किए गए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष चावला ने बताया कि दूध और पनीर जैसे खाद्य पदार्थ लोगों के दैनिक आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए उनकी गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फूड सेफ्टी टीम द्वारा नियमित रूप से ऐसी जांच मुहिम चलाई जा रही है ताकि लोगों तक सुरक्षित और मानक गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री पहुंच सके। सभी सैंपल जांच के लिए सरकारी लैबोरेटरी में भेज दिए गए हैं। लैब रिपोर्ट आने के बाद फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट और संबंधित नियमों के तहत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. चावला ने कहा कि मिलावटखोरी और घटिया खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।