Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"पोस्टरों पर फेंकी स्याही और पेंट, CCTV में कैद हुए पांच युवक"
जीरकपुर: पंजाब में नगर काउंसिल चुनावों की सरगर्मियों के बीच जीरकपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हुए हमले ने डेराबस्सी हलके की राजनीति को गर्मा दिया है। देर शाम पांच नकाबपोश युवक भाजपा कार्यालय में घुस आए और वहां लगे पोस्टरों, बैनरों तथा नेताओं की तस्वीरों पर स्याही और पेंट फेंककर हंगामा किया। घटना के बाद भाजपा नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए पंजाब सरकार पर निशाना साधा है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी युवक मास्क और मुंह ढककर कार्यालय में दाखिल हुए। उन्होंने दफ्तर के अंदर लगे भाजपा नेताओं के पोस्टरों और दीवारों को निशाना बनाया। हमलावरों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरदर्शन सिंह सैनी की तस्वीर पर भी स्याही और पेंट फेंका। घटना के दौरान कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कुछ देर तक नारेबाजी भी की और फिर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली। शुरुआती जांच में पांच युवक कार्यालय की ओर आते और घटना के बाद वापस जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरदर्शन सिंह सैनी ने घटना को राजनीतिक साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि डेराबस्सी हलके में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है, जिसे विरोधी दल बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। सैनी ने आरोप लगाया कि जिस तरह दिल्ली में राजनीतिक स्टंट किए गए, उसी प्रकार पंजाब में भी माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है और प्रदेश में गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों को डराने और दबाव बनाने के लिए इस तरह की घटनाएं करवाई जा रही हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है, जिससे आम लोगों में भी भय का माहौल है। उधर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने का दावा कर रही है।