Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
वारदात के बाद छत्तीसगढ़ में छिपे थे आरोपी, पंजाब–रायपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े एक सरपंच की गोली मारकर हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए दोनों शूटर छत्तीसगढ़ के रायपुर में छिपे हुए थे, जिन्हें रविवार को पंजाब और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तकनीकी इनपुट और लोकेशन ट्रेसिंग के जरिए पंजाब पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी रायपुर में अपने रिश्तेदारों के घर पनाह लिए हुए हैं। जांच में दोनों शूटरों की लोकेशन राजेंद्र नगर स्थित ऋषभ अपार्टमेंट में कन्फर्म हुई। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर सुखराज और कर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को रायपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उन्हें अमृतसर ले जाया गया है। फिलहाल रायपुर पुलिस आरोपियों के रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि हत्या की साजिश, गैंग नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। इस सनसनीखेज हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं राजनीतिक हलकों में भी घटना को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है।