Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
​सनमति विमल जैन स्कूल के छात्र ने 96% अंक लेकर शहर का नाम किया रोशन, स्कूल प्रबंधन ने नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
जगरांव (चरणजीत सिंह चन्न): जगरांव के प्रतिष्ठित सनमति विमल जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB), मोहाली द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणामों में स्कूल के होनहार छात्र तनवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। ​शानदार उपलब्धि: जगरांव में प्रथम और पंजाब में 21वां स्थान: ​तनवीर सिंह (सुपुत्र स. इंदरजीत सिंह ढोलन) ने 650 में से 624 अंक (96%) प्राप्त कर मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है। स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सुप्रिया खुराना ने गर्व के साथ जानकारी साझा कहां के तनवीर ने ना केवल जगरांव शहर में पहला स्थान हासिल किया है, बल्कि पूरे पंजाब राज्य में 21वां रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ​सम्मान और प्रोत्साहन: ​इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल रहा। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश जैन और सचिव महावीर जैन ने छात्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे 2100 रुपये की नकद राशि और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान तनवीर और उनके माता-पिता का मुंह मीठा करवाया गया और फूलों के साथ भव्य स्वागत किया गया। ​सफलता का श्रेय: ​संस्था के पदाधिकारियों ने इस जीत का श्रेय छात्र की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया। इस अवसर पर सरिता अग्रवाल, अंजू कौशल, रिशु बंसल, अंकिता गुप्ता सहित समस्त स्टाफ ने तनवीर को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।