Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
टीबी मुक्त भारत अभियान में भाजपा मेडिकल सेल सक्रिय
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के मेडिकल सेल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को आरएचटीसी पलसोरा और सीएचसी डिस्पेंसरी दादू माजरा में मुफ्त टीबी पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिन्दर पाल मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जतींदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का सपना केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के स्वस्थ भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रोटीन और पोषण युक्त आहार पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि भाजपा मेडिकल सेल पिछले पांच महीनों से लगातार टीबी मरीजों को मुफ्त पोषण किट उपलब्ध करवा रहा है। कार्यक्रम में राजस्थान परिवार के अध्यक्ष राज किशोर और उनकी टीम ने भी टीबी मरीजों को प्रोटीन व पोषण से भरपूर आहार किट वितरित की। उनकी सामाजिक सेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण की उपस्थित लोगों ने सराहना की। इस दौरान स्टेट टीबी अधिकारी डॉ. नवनीत कौर, डॉ. माला, डॉ. अनीता चौहान, मेडिकल सेल के कन्वीनर ललित तक्कियार, जिला अध्यक्ष रेखा सूद, को-कन्वीनर दीपक पाठक, अनु सिंगला, डॉ. मीना चड्ढा और संजय अरोड़ा समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टरों और भाजपा पदाधिकारियों ने समाज के सक्षम वर्गों से भी ऐसे जनसेवा अभियानों में सहयोग देने की अपील की, ताकि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को जल्द हासिल किया जा सके।