Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game6 Club apkddos for hireddos serviceip stressergojackpot
Chandigarh: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने कीं जनसभाएं, मेयर को उनके ही वार्ड में घेरा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश, नंबर सीरीज बदलाव पर शुल्क नहीं Chandigarh: सीएम सैनी का सुझाव, टैंक बनाकर बढ़ाएं माइक्रो इरिगेशन Chamoli: 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Gurdaspur: शादी के 3 महीने बाद फौजी ने सुसाइड किया, पत्नी प्रेमी संग भागने पर उठाया कदम, पुलिस ने नहीं की थी सुनवाई Chandigarh: लेह में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन आर्मी ऑफिसर बचे, मेजर जनरल ने सेल्फी ली New Delhi: सोशल मीडिया पर दिल्ली के तापमान को लेकर हड़कंप, दिल्ली का पारा 42 डिग्री या 65? Chandigarh: रंगला पंजाब पहल से पर्यटन क्षेत्र को मिल रही नई उड़ान : डॉ. संजीव कुमार तिवारी Hoshiarpur: केवल सत्संग ही आत्मिक शांति, प्रेम और आपसी सद्भाव का माध्यम Hoshiarpur: ओहरी ने वृद्ध आश्रम और कुष्ट आश्रम में सेवा करके सादे और प्रेरणास्रोत ढंग से मनाया जन्मदिन जमीनीं विवाद में भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, डंडे से किया वार 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Phagwara: राज्यसभा सीटों और मंत्रियों के पद बेचने संबंधी क्रिकेटर हरभजन सिंह के आरोपों का जनता को जवाब दे भगवंत मान
Logo
Uturn Time
भाजपा शासित नगर निगम विकास और जनहित के हर मोर्चे पर विफल-एच.एस. लक्की
चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तीन बड़ी जनसभाओं का आयोजन किया गया। ये जनसभाएं सेक्टर-15, डड्डू माजरा कॉलोनी तथा मलोआ स्मॉल फ्लैट्स में आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। जनसभाओं को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने भाजपा शासित नगर निगम और मेयर पर तीखा हमला बोला और कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि मेयर अपने ही वार्ड में जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में नाकाम साबित हुए हैं। एच.एस. लक्की ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा आज कुछ एक सड़क़ों की रीकार्पेटिंग को बड़ी उपलब्धि और विकास के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस शासन के दौरान जो सड़कें नियमित रूप से पांच वर्षों में बन जाया करती थीं, आज वही सड़कें आठ से नौ वर्षों बाद भी बदहाल स्थिति में पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि मेयर के अपने वार्ड में भी ऐसा कोई बड़ा विकास कार्य, नई योजना या नया प्रोजेक्ट दिखाई नहीं देता जिससे यह लगे कि शहर को कोई दूरदर्शी नेतृत्व मिल रहा है। डड्डू माजरा और मलोआ स्मॉल फ्लैट्स में आयोजित सभाओं के दौरान लक्की ने कहा कि आज देश और शहर दोनों महंगाई की मार झेल रहे हैं। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है और प्रधानमंत्री के हालिया संबोधन के बाद यह आशंका और बढ़ गई है कि आने वाले दिनों में घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि डड्डू माजरा में कूड़े के पहाड़ को हटाने के लिए नगर निगम द्वारा बार-बार डेडलाइन दी गई, लेकिन हर बार निगम अपनी घोषणाओं पर विफल साबित हुआ। आज भी डड्डू माजरा के लोग उसी कूड़े के पहाड़ के पूरी तरह खत्म न होने की वजह से, प्रदूषण और बदहाल वातावरण में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम लोगों को राहत देने में पूरी तरह विफल रहा है और पहली बार इतने दशकों में चंडीगढ़ की सड़कें इतनी बदहाल स्थिति में पहुंची हैं। विकास के नए प्रोजेक्ट ठप पड़े हैं और प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सुस्त रवैया अपनाए हुए है। जनसभाओं को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि वे शहर से जुड़े हर मुद्दे को संसद से लेकर प्रशासन तक पूरी मजबूती और गंभीरता के साथ उठा रहे हैं, लेकिन नगर निगम और प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं और मांगों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मनीष तिवारी ने लोगों से आह्वान किया कि वे आगामी एसआईआर प्रक्रिया से पहले अपनी वोटों की जांच अवश्य कर लें और अपने मताधिकार की रक्षा के लिए सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए (Booth Level Agents) इस कार्य में लोगों की पूरी सहायता करेंगे। उन्होंने प्रशासन से लंबित जनहित मुद्दों को जल्द हल करने की मांग करते हुए कहा कि कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक दिया जाए, लाल डोरे के बाहर बने मकानों को नियमित किया जाए, इंडस्ट्रियल एरिया के लोगों को राहत प्रदान की जाए तथा हाउसिंग बोर्ड के मकानों के लिए एकमुश्त सेटलमेंट योजना लागू कर लोगों को राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए जनता के हित में ठोस निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने स्मॉल फ्लैट में किराये पर लगने वाले ब्याज के मुद्दे को भी उठाया और कहा की उन्होंने प्रशासन से इसके अनुचित होने का मुद्दा भी उठाया और इसके हल के लिए जल्दी ही कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल प्रशासन से इस बारे में मिलेगा। जनसभाओं में कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जिनमें राजिंदर हिन्दुस्तानी , जतिन सिंह , हरजिंदर सिंह प्रिंस , ममता राणा , दिलावर सिंह , अमन सलैच, वासु , रवि शाह , अश्विनी कौशल , सचिन गालव , दीपक , जतिंदर यादव, नरेंद्र चौधरी , ममता डोगरा आदि मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने सांसद मनीष तिवारी और कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की का शहर और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए धन्यवाद किया और कांग्रेस पार्टी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।