Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Chandigarh: पंजाब में निकाय चुनाव की तारीख तय, मतदान 26 मई को - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"8 नगर निगमों समेत 97 निकायों में होगा मतदान"
चंडीगढ़ (अजीत झा.) पंजाब में निकाय चुनाव का ऐलान हो गया है। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक 26 मई को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 29 मई को होगी। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रदेश के 8 नगर निगम, 76 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों में चुनाव होंगे। चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 13 मई से शुरू होकर 16 मई तक चलेगी। उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसी दिन चुनाव निशान भी आवंटित किए जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नामांकन प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं होगी। उम्मीदवारों को संबंधित चुनाव अधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर आवेदन करना होगा, जिसके बाद उनकी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 18 मई को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। इस दौरान उम्मीदवार या उनके प्रतिनिधि रिटर्निंग अफसर के सामने अपने एतराज दर्ज करा सकेंगे। यदि किसी उम्मीदवार का नामांकन रद्द किया जाता है तो इसकी जानकारी उसी दिन दी जाएगी। वहीं 19 मई नाम वापस लेने की अंतिम तारीख होगी। राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. राज कमल चौधरी ने बताया कि मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट नगर निगमों में चुनाव होंगे। इसके अलावा 76 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों में भी मतदान कराया जाएगा। चुनाव के लिए प्रदेशभर में 3977 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रदेश में कुल 36,72,932 मतदाता हैं, जिनमें 18 लाख 990 पुरुष, 17.73 लाख महिलाएं और 226 अन्य मतदाता शामिल हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सरकार को इस संबंध में पत्र भेजा जा रहा है, जिसके बाद तबादलों पर रोक लग जाएगी। चुनाव आयोग ने कहा कि उम्मीदवार राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह पर भी चुनाव लड़ सकेंगे। नामांकन पत्र के साथ एफिडेविट जमा करना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों की जानकारी रोजाना ऑनलाइन अपडेट की जाएगी ताकि लोग उनकी प्रोफाइल देख सकें। खर्च सीमा की बात करें तो नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी अधिकतम 4 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे। नगर काउंसिल की विभिन्न श्रेणियों में खर्च सीमा 3.60 लाख, 2.30 लाख और 2 लाख रुपए तय की गई है। वहीं नगर पंचायत चुनाव के लिए खर्च सीमा 1.40 लाख रुपए निर्धारित की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोग ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में करीब 36 हजार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा 35,500 पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान ड्यूटी पर रहेंगे। हर बूथ पर पांच कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की भी जिलों में ड्यूटी लगाई जाएगी। चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। रिटर्निंग अफसर के कमरों के अंदर और बाहर कैमरे लगाए जाएंगे। नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ केवल चार लोगों को जाने की अनुमति होगी। आयोग ने डीसी को हथियार जमा कराने के निर्देश भी जारी किए हैं।