Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 11 Jan : ढकोली रेलवे फाटक पर मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में पैदल रेलवे लाइन पार कर रहे एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा रात करीब 6:45 बजे हुआ, जब रेलवे फाटक बंद था। इसी दौरान मंदिर की ओर से एक व्यक्ति पैदल रेलवे लाइन पार करने की कोशिश कर रहा था। अचानक ट्रेन के नीचे आकर कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस चौकी मुबारकपुर घग्गर से रेलवे पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है। उसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत होती है और वह प्रवासी मजदूर लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पहचान न होने के कारण शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है।