Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
बच्चों व सदस्यों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नए सदस्यों का सम्मान डेराबस्सी 11 Jan : भारत विकास परिषद विवेकानंद डेराबस्सी शाखा द्वारा लोहड़ी के पावन अवसर पर परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद से जुड़े परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बच्चों व सदस्यों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय बन गया। इस अवसर पर परिषद की ओर से उत्कृष्ट कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सदस्यों और परिषद में शामिल हुए नए सदस्यों को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। परिषद के प्रधान डॉ. बरखा राम ने सभी सदस्यों को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, पारिवारिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में परिषद के सचिव उपेश बंसल, कोषाध्यक्ष अश्वनी शर्मा के अलावा रविंद्र वैष्णव, भूषण जैन, गुरचरण सिंह, दिनेश वैष्णव, जय प्रकाश धीमान, अरविंद कुमार, नरेश धीमान सहित परिषद के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। विशेष रूप से परिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन धीमान की भी सभी को लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी । समारोह के अंत में सभी सदस्यों ने लोहड़ी पर्व की खुशियां एक-दूसरे के साथ साझा कीं और समाजहित में आगे भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।