Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Bathinda: आप के वार्ड प्रधान अशोक बांसल एक दर्जन साथियों सहित अकाली दल में शामिल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"अकाली सरकार के 10 साल के कार्यकाल को देखकर लोग पार्टी में हो रहे शामिल : इकबाल सिंह बबली ढिल्लों"
बठिंडा (सोनू टुटेजा): आम आदमी पार्टी को शहर में उस समय बड़ा झटका लगा, जब आप के वार्ड प्रधान अशोक बांसल अपने करीब एक दर्जन साथियों सहित शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। शिरोमणि अकाली दल हलका बठिंडा शहरी के इंचार्ज इकबाल सिंह बबली ढिल्लों की अगुवाई में अशोक बांसल और उनके साथियों ने गांव बादल में सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल की मौजूदगी में अकाली दल का दामन थामा। सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल ने सभी नए शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं को सिरोपा पहनाकर पार्टी में शामिल किया और उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिया। इस मौके पर हलका इंचार्ज इकबाल सिंह बबली ढिल्लों ने कहा कि विभिन्न पार्टियों को छोड़कर लोगों का शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर लोगों में भारी उत्साह है और पंजाब के लोगों को पूरा विश्वास है कि सरदार सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में अकाली दल की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि अकाली दल की 10 वर्षों की सरकार के दौरान पंजाब में हुए विकास कार्यों और हर वर्ग की भलाई के लिए किए गए कामों की बराबरी न तो कांग्रेस सरकार कर सकी और न ही आम आदमी पार्टी की सरकार कर पाई है। अशोक बांसल के साथ अकाली दल में शामिल होने वालों में प्रवीण गुप्ता, दविंदर गोयल, राजू पांडे, जसप्रीत सिंह, वकील रघुवीर सिंह, ओम प्रकाश, राजा, निर्मल सिंह, बहादुर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह, कमल, डॉक्टर बाबू लाल, जसविंदर सिंह, हरजीत सिंह बागी, सतवीर सिंह, हैप्पी पांडे, मलकीत सिंह और रविंदर माथुर आदि भी शामिल हैं। जिला प्रेस सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस मौके पर जिला शहरी प्रधान सुशील कुमार गोल्डी, शहरी प्रधान गुरसेवक सिंह मान, इंद्रजीत सिंह बराड़, रोशन ग्याना, सुनील कुमार फौजी आदि भी मौजूद थे।