Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink
Dehradun: पेयजल और आपदा योजनाओं को 256 करोड़ की वित्तीय मंजूरी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Kolkata: मंत्री बनने पर अग्निमित्रा पॉल को बधाइयों का तांता Ganderbal: सीएम उमर ने किया सिंध रिवरफ्रंट परियोजना का उद्घाटन, 40 करोड़ का विकास पैकेज Faridabad: शटर उठाते समय करंट लगने से युवक की मौत, इलाके में शोक Dharamshala: आईपीएल को देखते हुए धर्मशाला में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी Thanesar: तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ की माटी के कण कण छिपा गुरुओं का इतिहास: सुभाष सुधा Pauri Garhwal: लैंसडाउन की पहल को मिला समर्थन, महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण पर जोर Bathinda: आप के वार्ड प्रधान अशोक बांसल एक दर्जन साथियों सहित अकाली दल में शामिल Prayagraj: सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार Kolkata: विपक्ष की कमान अब शोभनदेव के हाथ, तृणमूल की नई रणनीति Ludhiana: राष्ट्रीय लोक अदालत में कैनरा बैंक के मामलों का सौहार्दपूर्ण निपटारा Jammu: केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में शिक्षक शिक्षा कार्यक्रमों को मिली हरी झंडी New Delhi: दिल्ली में गर्मी से राहत, जामा मस्जिद के पास कूलिंग जोन शुरू
Logo
Uturn Time
"256 करोड़ से कुंभ और आपदा योजनाओं को मिलेगी गति"
देहरादून: राज्य सरकार ने कुंभ मेले की तैयारियों, आपदा प्रबंधन और पेयजल योजनाओं के लिए 256 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस फंड से बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता बढ़ाने पर जोर रहेगा। मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग की अवशेष धनराशि से प्रत्येक जनपद को राहत एवं बचाव मद में 3 करोड़, पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में 5 करोड़ और तैयारी एवं क्षमता विकास मद में 2 करोड़, प्रति जनपद 10 करोड़ की दर से कुल 130 करोड़ अवमुक्त किए जाने को मंजूरी दी। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिलाधिकारियों के लिए आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण के लिए कुल 26 करोड़ की स्वीकृति भी दी गई। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-58 से औद्योगिक क्षेत्र तक चार लेन मार्ग के नवीनीकरण के लिए 2.72 करोड़, पथुलोक बैराज मार्ग के सुधार कार्य के लिए 2.13 करोड़ और बहादराबाद-रोहाल्की तिराहे से अलीपुर-सुकरासा-पथरी अम्बूवाला मार्ग के नवीनीकरण के लिए 1.36 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के पित्थूवाला शाखा क्षेत्र में कमला पैलेस और जीएमएस रोड क्षेत्र में नलकूप निर्माण, राइजिंग मेन और वितरण प्रणाली से जुड़े कार्यों के लिए 20.37 करोड़ की मंजूरी प्रदान की है। इसके अलावा एसएएससीआई कार्यक्रम के अंतर्गत रुद्रप्रयाग की तिलवाड़ा नगर पंचायत पेयजल योजना के लिए 39.86 करोड़, चमोली की पीपलकोटी नगर पंचायत पेयजल योजना के लिए 24.38 करोड़ और टिहरी गढ़वाल की हिण्डोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के लिए 9.73 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की नगर निगम क्षेत्र में सुनहरा मार्ग चौराहे का नाम 'शहीद चौक' रखे जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन प्रदान किया है।