Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Mahilpur: पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात के बाद शिरोमणि अकाली दल की मजबूती के लिए धर्मिंदर टोनी की ओर से तैयारियां शुरू - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"शिरोमणि अकाली दल व्यापार विंग के प्रांत महासचिव धर्मिंदर कुमार टोनी की ओर से सुखवीर बादल से की मुलाकात"
माहिलपुर (दलजीत अजनोहा): आगामी विधानसभा चुनावों पर पार्टी की मजबूती के लिए शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुक्खबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई हलका प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक में शिरोमणि अकाली दल व्यापार विंग के प्रांत महासचिव धर्मिंदर कुमार टोनी ने अपने साथियों समेत शिरकत की और सरदार सुक्खबीर सिंह बादल से मिलकर फगवाड़ा हलके से शिरोमणि अकाली दल की गतिविधियों और किए जा रहे कार्यों के बारे में खुलकर विचार-विमर्श किया। इस मौके पर सुक्खबीर बादल ने धर्मिंदर टोनी को अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर शिरोमणि अकाली दल की नीतियों और अपनी सरकार के समय किए गए कार्यों को घर-घर पहुंचाने के लिए जोरशोर से काम करने के निर्देश दिए। बादल ने यह भी निर्देश दिए कि वह वार्ड स्तर पर कमेटियों का गठन करें और आम जनता की समस्याओं को शासन के पास मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि अकाली दल का मुख्य उद्देश्य सेवा है और हम हर गरीब और जरूरतमंद की आवाज बनेंगे। इस मौके पर टोनी ने पार्टी अध्यक्ष बादल को बताया कि सर्कल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक वर्कर पार्टी को मजबूत करने के लिए पूर्ण तनदेही से जुटे हुए हैं और फगवाड़ा हलके में भी अकाली दल लगातार मजबूती की ओर बढ़ रहा है। इस मुलाकात के बाद फगवाड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिरोमणि अकाली दल व्यापार विंग के प्रांत महासचिव धर्मिंदर कुमार टोनी ने कहा कि अगर पंजाब को बचाना है तो लोगों को एक बार फिर अकाली दल को सत्ता में लाना चाहिए। अकाली दल ही एक ऐसी पार्टी है जो पिंडों और शहरों दोनों का विकास चाहती है। पंजाब में अकाली दल के समय जितने पुल और सड़कें बनीं, उतने पहले कभी नहीं बने। शहरों की तरक्की के लिए अकाली दल का सत्ता में आना जरूरी है क्योंकि अकाली दल पंजाब का असली वारिस है। अकाली दल हमेशा से ही लोक हितों के लिए काम करने वाली पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों का भरोसा अब शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुक्खबीर सिंह बादल पर ही टिका हुआ है क्योंकि अकाली दल एक साफ-सुथरी राजनीति करने वाली क्षेत्रीय पार्टी के रूप में सूबे के हककों के लिए हमेशा आगे आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब रूढ़िवादी और बाहरी सियासी दबावों से ऊपर उठकर उस पार्टी को मजबूत करने के हक में हैं, जिसने सदा पंजाब, पंजाबियत और पंथक हितों की बात की है। टोनी ने कहा कि अकाली दल को कमजोर करने के लिए पिछले कई वर्षों दौरान विभिन्न प्रकार की साजिशें रची गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय सोच को दबाने और पंजाब की अपनी आवाज को कमजोर करने के लिए कई सियासी ताकतों ने एकजुट होकर अकाली दल के अक्स को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन समय ने साबित कर दिया कि सच्चाई और लोगों से जुड़ी राजनीति को लंबा समय दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पंजाब की जनता क्षेत्रीय पार्टी की ताकत को और बढ़ाएगी और शिरोमणि अकाली दल को मुड़ मजबूत जनादेश देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह से भटकाव में है और गैंगस्टर कल्चर का बोलबाला है। टोनी ने कहा कि आज पंजाब का आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार सिर्फ विज्ञापनों और खोखले दावों तक सीमित रह गई है, जबकि जमीनी स्तर पर विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। उन्होंने विशेष तौर पर फगवाड़ा क्षेत्र की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को फसलों के मुआवजे के लिए भटकना पड़ रहा है और नौजवानों के लिए रोजगार के कोई नए मौके पैदा नहीं किए गए। टोनी ने वर्करों में जोश भरते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल पंजाबियों की अपनी क्षेत्रीय पार्टी है, जिसने हमेशा पंजाब के हितों की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुक्खबीर बादल की अगुवाई में बाद फिर से पंजाब को खुशहाली के राह पर ले जाने के लिए वचनबद्ध है। टोनी ने कहा कि 2027 की विधानसभा चुनावों में शिरोमणि अकाली दल भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा। उन्होंने कहा कि लोग अब कांग्रेस और आप की राजनीति से तंग आ चुके हैं और वे एक ऐसी सरकार चाहते हैं जो तजुर्बेकार हो और जिसके पास पंजाब के विकास का स्पष्ट रोडमैप हो।