Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"पंचकूला की जागरूक जनता झूठे वादों को करेगी खारिज: चंद्रमोहन"
पंचकूला: पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि शहर की जनता अब पूरी तरह जागरूक हो चुकी है और वह झूठे वादों, राजनीतिक षड्यंत्रों तथा भ्रम फैलाने वाली राजनीति का जवाब मतदान के माध्यम से देगी। कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले वर्षों में पंचकूला को विकास के नाम पर केवल छलने का काम किया है। शहर में मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति, भ्रष्टाचार, टूटी सड़कें, गंदी सफाई व्यवस्था, पेयजल संकट और बढ़ती अव्यवस्थाएं भाजपा की विफलताओं का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम में भाजपा शासन के दौरान करोड़ों रुपये के घोटालों ने पंचकूला की छवि को नुकसान पहुंचाया है। जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा केवल चुनावों के समय बड़े-बड़े वादे करती है, जबकि धरातल पर विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। चंद्रमोहन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पंचकूला के सुनियोजित विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनहित की राजनीति के लिए प्रतिबद्ध है। राजेंद्र कक्कड़ ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी और पार्टी कार्यकर्ता लगातार घर-घर जाकर जनता से संवाद कर रहे हैं और लोगों का भारी समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार पंचकूला की जनता नगर निगम चुनाव में बदलाव का मन बना चुकी है और भाजपा को उसके झूठे वादों तथा जनविरोधी नीतियों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी। वही रविंद्र रावल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पंचकूला के बेहतर भविष्य, साफ-सुथरे प्रशासन और भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं। इस प्रेस वर्ष के दौरान , एडवोकेट रणवीर राणा, अरुण मादरा, राजेंद्र कक्कड़, तुलसीराम सिंगला, मौजूद रहे