Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"टूटी सड़कें, गंदगी और लटकते बिजली तारों से वार्ड-27 के लोग परेशान"
जीरकपुर: शिवालिक विहार के वार्ड नंबर-27 की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। क्षेत्र में टूटी सड़कें, जगह-जगह फैली गंदगी और लटकते बिजली के तार लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके की हालत देखकर ऐसा लगता है मानो किसी दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच गए हों। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत होने के बावजूद आज तक काम शुरू नहीं हुआ। ऐसे में क्षेत्रवासी प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि विकास कार्यों के लिए स्वीकृत बजट आखिर कहां खर्च हुआ। क्षेत्र के समाजसेवी योगेश अरोरा सोनी ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड में चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे हैं, लेकिन समाधान के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे। उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। योगेश अरोड़ा सोनी ने बताया कि वार्ड पार्षद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब सभी जिम्मेदारी प्रशासन के अधीन है, लेकिन इसके बावजूद आवश्यक विकास कार्यों में तेजी नहीं लाई जा रही। कई बार पत्र लिखकर प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में जल्द सड़क निर्माण कराया जाए, लटकते बिजली तारों की मरम्मत हो, विशेष सफाई अभियान चलाया जाए और मच्छरों से बचाव के लिए नियमित फॉगिंग करवाई जाए। टूटी और जर्जर सड़कें जगह-जगह कूड़े के ढेर लटकते बिजली के तार मच्छरों का बढ़ता प्रकोप सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप "वार्ड में गंदगी और टूटी सड़कें लोगों का जीना मुश्किल कर रही हैं। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।" — योगेश अरोरा सोनी "बजट पास होने के बावजूद काम शुरू नहीं होना गंभीर सवाल खड़े करता है। जनता अब जवाब चाहती है।" — स्थानीय निवासी "यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।" — वार्ड नंबर-27 के निवासी समूह