Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"बीबीएमबी में रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम"
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा): मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता के निर्देशों तथा बीबीएमबी रेड क्रॉस की चेयरपर्सन सीमा गुप्ता के मार्गदर्शन में शिशु निकेतन एवं सिलाई-कढ़ाई केंद्र में रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बीबीएमबी रेड क्रॉस संस्था की सचिव डिंपल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। उन्होंने छोटे बच्चों तथा सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं के साथ इस दिवस की खुशियां साझा कीं। रेड क्रॉस की सचिव डिंपल ने कहा कि यह दिवस रेड क्रॉस संस्था के संस्थापक हेनरी दुननट के जन्म दिवस को समर्पित है। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी रेड क्रॉस संस्था समाज कल्याण के अनेक कार्य कर रही है, जिनके अंतर्गत कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए शिशु निकेतन तथा महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देने हेतु प्रशिक्षण केंद्र संचालित किया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर रेड क्रॉस के समस्त स्टाफ को इस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा एवं जनकल्याण के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर रेड क्रॉस मैनेजर नरदेव सिंह के अलावा शिशु निकेतन एवं सिलाई-कढ़ाई केंद्र का स्टाफ भी उपस्थित था