Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"फूड कमीशन मेंबर ने विभिन्न योजनाओं का लिया जायजा"
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा): पंजाब स्टेट फूड कमीशन के सदस्य चेतन प्रकाश धालीवाल ने 6 एवं 8 मई को जिला होशियारपुर का औचक दौरा कर नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट-2013 के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने स्कूलों में मिड-डे मील व्यवस्था, अनाज भंडारण तथा आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली की जांच की। निरीक्षण की शुरुआत आर्य गर्ल्स स्कूल, एलिमेंट्री स्कूल, कमेटी घर मुकेरियां तथा मिडिल स्कूल कोलियां से की गई। इस दौरान मिड-डे मील और अनाज भंडार कक्ष का निरीक्षण किया गया। इन स्कूलों में मिड-डे मील व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। इसके बाद एलिमेंट्री स्कूल खिच्चियां, कोलियां तथा हरसे मानसर में मिड-डे मील व्यवस्था में कुछ खामियां पाई गईं, जिस पर मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई। साथ ही भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। स्कूलों के निरीक्षण के बाद आंगनवाड़ी केंद्र मुकेरियां, खिच्चियां, भट्टियां राजपूत, कोलियां तथा हरसे मानसर का भी दौरा किया गया। इस दौरान केंद्रों के रिकॉर्ड की जांच की गई और लाभार्थियों से बातचीत कर योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इसके उपरांत बीपीओ, सीडीपीओ, एएफएसओ एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि कुक-कम-हेल्परों के टीबी एवं त्वचा रोगों के परीक्षण नियमित रूप से करवाए जाएं। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक में सप्ताह में कम से कम दो स्कूलों की जांच अधिकारियों द्वारा स्वयं की जाए। सीडीपीओ को निर्देशित किया गया कि आंगनवाड़ी केंद्रों का सामान केंद्र परिसर में ही रखा जाए तथा लाभार्थियों को सामग्री समय पर वितरित की जाए। इस अवसर पर सदस्य चेतन प्रकाश धालीवाल ने लाभार्थियों को कमीशन के हेल्पलाइन नंबर 98767-64545 की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट-2013 के तहत चल रही योजनाओं संबंधी शिकायतें अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास), होशियारपुर के पास भी दर्ज करवाई जा सकती हैं।