Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"पुलिस की फुर्ती से लूट का मामला सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार"
चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को थाना सेक्टर-39 की टीम ने विशेष अभियान चलाकर दबोचा। पुलिस के अनुसार 7 और 8 मई की दरमियानी रात हुई लूट की घटनाओं के बाद थाना सेक्टर-39 में चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों में एफआईआर नंबर 71, 72, 73 और 74 शामिल हैं। सभी केस भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4), 311, 126(2) और 3(5) के तहत दर्ज किए गए। कार्रवाई एसएचओ इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दादूमाजरा कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय मोहित पुत्र रामनिवास और 24 वर्षीय अजय पुत्र रामू के रूप में हुई है। चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।