Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"निष्पक्ष जांच और विशेष सत्यापन अभियान की उठाई मांग"
ज़ीरकपुर: पंजाब में वोटर सूचियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब स्टेट इलेक्शन कमीशन पहुंचकर राज्य चुनाव आयुक्त Raj कमल चौधरी से मुलाकात की और कथित गड़बड़ियों को लेकर मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई संदीप संधू और पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने की। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के प्रभाव में वोटर सूचियों में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। नेताओं ने चुनाव आयोग से मांग की कि वोटर सूचियों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और जिन क्षेत्रों से शिकायतें सामने आई हैं, वहां विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाए। उनका कहना था कि कई इलाकों में योग्य मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जबकि कुछ स्थानों पर गलत तरीके से नए नाम जोड़े गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इन गड़बड़ियों को ठीक नहीं किया गया, तो आगामी चुनावों की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो सकते हैं। उन्होंने आयोग से मामले को गंभीरता से लेने की अपील की। इस मौके पर नगर परिषद जीरकपुर के पूर्व प्रधान उदयवीर ढिल्लों भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया से ही संभव है और वोटर सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी स्वीकार नहीं की जा सकती। प्रतिनिधिमंडल ने अपने मांग पत्र में वोटर सूचियों की दोबारा समीक्षा, फर्जी एंट्रियों की जांच तथा शिकायतों के समाधान के लिए विशेष टीम गठित करने की मांग की। वहीं चुनाव आयोग की ओर से प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि प्रस्तुत शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।