Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"नाइट ड्यूटी पर जा रहे व्यक्ति की सतर्कता से टली वारदात"
ज़ीरकपुर: बलटाना स्थित सैनी विहार फेस-3 में देर रात चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना सनातन धर्म शिव मंदिर वाली गली की है, जहां दो संदिग्ध युवक एक मकान में घुसने का प्रयास करते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात दोनों युवक इलाके में संदिग्ध गतिविधियां करते और रेकी करते नजर आए। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी मकान नंबर 1026 की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति नाइट ड्यूटी के लिए घर से बाहर निकला और हलचल की आवाज सुनकर उसने आसपास देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही व्यक्ति बाहर आया, दोनों युवक घबरा गए और तुरंत दीवार फांदकर मौके से फरार हो गए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उन्हें भनक न लगती तो बड़ी चोरी की वारदात हो सकती थी। घटना की पूरी तस्वीर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में दोनों युवक गली में घूमते और मकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। मोहल्लावासियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे असुरक्षा का माहौल बन रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।