Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"25 बच्चों को मिला शैक्षणिक सहयोग, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित"
ज़ीरकपुर: समाजसेवी संस्था पुकार - द वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी द्वारा ‘लक्ष्य प्रोजेक्ट’ के तहत सरकारी प्राइमरी स्कूल, भिशनपुरा (जिला एस.ए.एस नगर) में दूसरा स्टेशनरी ड्राइव सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, एकल अभिभावक परिवारों और अनाथ बच्चों की शिक्षा को सहयोग देना है। अभियान के दौरान 25 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित किए गए। प्रत्येक किट में स्कूल बैग, नोटबुक्स, पेन, पेंसिल और ज्योमेट्री बॉक्स शामिल थे। संस्था का मानना है कि शिक्षा के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनका भविष्य मजबूत होता है। कार्यक्रम विद्यालय की मुख्य अध्यापिका सुश्री मनवीर कौर की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर नीरू, अमनदीप, ज्योति, पूजा, अल्का, निशा, प्रीति, परमजीत, प्रवेश कुमार, नीरजा, पुनीत कौर, दिशा, जगमीत कौर, बलजीत कौर और अमित सिंगला ने विशेष सहयोग दिया, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पुकार एनजीओ की ओर से संस्थापक शिवानी के साथ कुमुद, नीना, भारत, डॉ. मोहित और आरुषि भी मौजूद रहे। संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली। संस्था ने विद्यालय स्टाफ और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ‘लक्ष्य प्रोजेक्ट’ जैसी पहलों के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और विकास के लिए लगातार कार्य किया जाएगा, ताकि हर बच्चे को समान अवसर मिल सके।