Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"रेलवे ब्रिज से टकराव की घटनाओं के बाद लिया फैसला"
जीरकपुर: गाजीपुर-सनौली रोड पर रेलवे लाइन के नीचे बने अंडरपास पर अब भारी और ऊंचे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगेगी। रेलवे विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए अंडरपास के दोनों ओर ओवरहेड बैरियर स्थापित कर दिए हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ समय से लगातार भारी और ऊंचे वाहन अंडरपास से गुजरते समय ब्रिज के निचले हिस्से से टकरा रहे थे। इन घटनाओं से न केवल रेलवे ब्रिज की संरचना प्रभावित हो रही थी, बल्कि बड़े हादसे का खतरा भी बढ़ता जा रहा था। विभाग को मिली जानकारी के मुताबिक कई बार ट्रक और बड़े वाहन अंडरपास में फंस चुके हैं। खासकर बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती थी। पानी भरने से वाहन बीच रास्ते में रुक जाते थे, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता था और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों की लगातार शिकायतों के बाद रेलवे अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अंडरपास के दोनों ओर ओवरहेड बैरियर लगाने का निर्णय लिया गया, ताकि तय ऊंचाई से अधिक बड़े वाहन इस मार्ग से न गुजर सकें। रेलवे विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था से रेलवे ब्रिज की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और यातायात व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी। वहीं स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे जनहित में जरूरी कदम बताया है।